बहन-भाई के परिवार के सदस्य आपस में भिड़े

Published On

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। ससुराल से पति व पुत्रों के साथ पीहर आई विवाहिता का अपने भाई व उसके परिवार के अन्य सदस्यों के साथ विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि बात मारपीट तक पहुंच गई। इस संबंध में टाउन पुलिस थाना में परस्पर मुकदमे दर्ज हुए हैं। पुलिस के अनुसार पार्वती देवी (50) पत्नी राजकुमार सोनी निवासी नई आबादी, गली नम्बर 15, अबोहर पीएस सिटी अबोहर 2 जिला फाजिल्का पंजाब ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि उसका पीहर हनुमानगढ़ टाउन में मनमोहन सोनी पुत्र गोपाल सोनी निवासी सूर्य नगरी के यहां है। कुछ दिन पहले मनमोहन सोनी ने उन्हें फोन किया कि 21 अप्रेल को हमारे घर पर कुंआ पूजन व प्रीतिभोज है जिसमें सभी को आना है। इस कारण वे 21 अप्रेल को हनुमानगढ़ पीहर आ गए। Hanumangarh News

गले में पहनी 22 ग्राम सोने की चेन निकाल ली

रात्रि 10.30 बजे उसके भाई मनमोहन सोनी व उसके दोनों पुत्र सौरभ सोनी, मोहित सोनी, रजत सोनी, लखन सोनी व अन्य ने उसके पति राजकुमार, देवर सतीश सोनी, पुत्र अर्जुन सोनी को बंधक बनाकर मारपीट की व गाली-गलौज की। इन लोगों ने उसके पति व बेटे पर चाकू से प्रहार करने की कोशिश की। उसके पति की जेब से जबरन 45 हजार रुपए नकद व गले में पहनी 22 ग्राम सोने की चेन निकाल ली। उसके देवर सतीश सोनी के दोनों हाथों पर लोहे की रॉड से प्रहार किया। इससे उसके दोनों हाथों में गम्भीर चोटें आई। जब उसे पता लगा तो उसने शोर मचाया व उन्हें बचाने के लिए भागी। उसके भाई मनमोहन सोनी ने उसके कान पर जोर से वार किया।

जब वे वहां से जान बचाकर भागने लगे तो उसके भाई व उसके दोनों पुत्र लखन व रजत व अन्य ने पीछे तेज धारदार हथियार फेंके और गालियां निकाली। उसके भाई मनमोहन सोनी से जान से मारकर ही दम लेने की धमकी दी। वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से सौरभ सोनी (29) पुत्र मनमोहन सोनी निवासी वार्ड 32, सूर्यनगर, टाउन ने रिपोर्ट के जरिए मुकदमा दर्ज करवाया कि राजकुमार सोनी, सतीश सोनी व गौरव सौनी निवासी अबोहर ने उसके साथ मारपीट की व गालियां निकाली। पुलिस ने परस्पर मुकदमे दर्ज कर अनुसंधान एएसआई दलीप सिंह को सौंपा है। Hanumangarh News

Patanjali Ads Case: सुप्रीम कोर्ट ने लगाई पंतजलि को लताड़, आईएमए को चेतावनी!

About The Author

Related Posts