कार्यकारिणी में बनाए छह उपाध्यक्ष व तीन महामंत्री

Published On

भाजपा देहात मण्डल की कार्यकारिणी का विस्तार | Hanumangarh News

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी देहात मण्डल अध्यक्ष जसपाल सिंह ने शनिवार को देहात मण्डल कार्यकारिणी का विस्तार किया। कार्यकारिणी में छह उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, छह मंत्री व एक कोषाध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। कार्यकारिणी में सुखदर्शन सिंह, दयाराम गोदारा, मदन कड़वा, सुखदेव सिंह मान, हाकम सिंह बराड़, सुखदेव सिंह भुल्लर को उपाध्यक्ष, पृथ्वीराज वर्मा, अनिल चोटिया, घेरूराम गोदारा को महामंत्री, रणवीर, विनोद, गुरलाल सिंह, सज्जन स्वामी, इमीचंद, डॉ. ओमप्रकाश गांधी को मंत्री व श्रवण मेघवाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शनिवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों का भाजपा युवा नेता अमित सहू ने पटका पहनाकर स्वागत किया। भाजपा युवा नेता अमित सहू ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से आह्वान करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत से जीताकर प्रदेश की सत्ता में भाजपा की सरकार बनाने के लिए केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार आमजन तक करने आवश्यक है। Hanumangarh News

यह भी पढ़ें:– बंधक बना रुपए, चेन व मोबाइल फोन छीनने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

About The Author

Related Posts