एसपी ने दिए पैंडेंसी कम करने के निर्देश

Published On

महिला पुलिस थाना का किया भ्रमण

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बुधवार रात्रि को महिला पुलिस थाना का भ्रमण किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्यारेलाल मीणा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक त्वरित अनुसंधान दल सुधा पालावत भी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक सांगवान ने भ्रमण के दौरान महिला पुलिस थाना परिसर में संचालित महिला सुरक्षा एवं आत्मरक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया। महिला सुरक्षा एवं आत्मरक्षा प्रभारी एएसआई गायत्री चौधरी की मौजूदगी में बालिकाओं ने आत्म रक्षा कौशल का प्रदर्शन किया। Hanumangarh News

इसके बाद पुलिस अधीक्षक की ओर से महिला थाना एवं परिसर में संचालित महिला परामर्श केन्द्र का निरीक्षण किया गया। थाना स्टाफ की मीटिंग लेकर स्टाफ से परिचय किया। थाना प्रभारी कविता पूनिया की ओर से थाना स्टाफ की समस्याओं से पुलिस अधीक्षक को अवगत करवाया गया। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने थाना स्टाफ के कार्य की सराहना की। स्टाफ को समर्पित होकर कार्य करने तथा अनुसंधान अधिकारियों को पैंडेंसी कम करने के आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। Hanumangarh News

Gold Price Today: अमेरिकी फेड दर में गिरावट के कारण सोना उछला

About The Author

Related Posts