छात्रा रिया शर्मा ने भाषण प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान

Published On

नई दिल्ली में हुई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चमका नाम

हनुमानगढ़। महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की ओर से स्थापित संगठन आजाद हिंद फौज की तरफ से आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ जिले के बेबी हैप्पी मॉडर्न आयुर्वेदिक कॉलेज (Baby Happy Modern Ayurvedic College) की छात्रा रिया शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल कर पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता नई दिल्ली के जंतर मंतर स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित की गई, जिसमें देशभर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में रिया शर्मा ने अपने ओजस्वी, प्रभावशाली और तर्कपूर्ण भाषण से निर्णायकों का दिल जीत लिया। Hanumangarh News

उन्होंने अपने विचारों में देशभक्ति, सामाजिक जागरूकता और युवा शक्ति की भूमिका को बेहद प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया, जिससे वे प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने में सफल रहीं। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल हनुमानगढ़ जिले बल्कि पूरे राजस्थान का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। कार्यक्रम के दौरान हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, राज्य मंत्री राकेश नगर तथा राज्य मंत्री गौरव गौतम ने रिया शर्मा को सम्मानित किया। बुधवार को हनुमानगढ़ पहुंचने पर रिया शर्मा के सम्मान में बेबी हैप्पी मॉडर्न आयुर्वेदिक कॉलेज में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में कॉलेज के डायरेक्टर तरुण विजय ने कहा कि रिया शर्मा की यह उपलब्धि हम सभी के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।

संस्थान छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहेंगे

यह न केवल उनकी व्यक्तिगत मेहनत का परिणाम है, बल्कि संस्थान की गुणवत्ता और शिक्षा के स्तर को भी दर्शाता है। हम ऐसे और छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। कॉलेज के चेयरमैन आशीष विजय ने कहा कि आज रिया ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो सफलता निश्चित है। उन्होंने हनुमानगढ़ और राजस्थान का नाम पूरे देश में ऊंचा किया है। हमें उन पर गर्व है और हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

वाइस चेयरमैन रौनक विजय, एडमिनिस्ट्रेटर परमानंद सैनी, आयुर्वेदिक कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. श्याम लाल शर्मा, पीजी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विशाल पारीक, वाइस प्रिंसिपल डॉ. मनोज शर्मा, साइंस विभाग के एचओडी डॉ. शायर सिंह, बीएड कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. संतोष चौधरी ने कहा कि रिया शर्मा की यह उपलब्धि छात्राओं के लिए विशेष प्रेरणा है। उन्होंने यह संदेश दिया है कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। समारोह के दौरान रिया शर्मा को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts