शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री की शुभकामनाएं

Published On

जयपुर (एजेंसी)। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने शिक्षक दिवस की प्रदेश के सभी शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं (Teacher’s Day Wishes) दी हैं।

श्रीमती राजे ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर आज जारी अपने संदेश में कहा कि शिक्षक विद्यार्थी के जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलाकर उन्हें अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने के लिए प्रेरित करते हैं।

माता-पिता के अलावा शिक्षक ही विद्यार्थियों में सुसंस्कारों की नींव रखकर राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान करते हैं। उन्होंने कहा कि जिन देशों में शिक्षकों को सम्मान दिया जाता है, वही देश तरक्की के सोपान चढ़कर अग्रिम पंक्ति में अपना स्थान बनाते हैं।

उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे अपने गुरूजनों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान की महान भारतीय परम्परा को और अधिक मजबूत बनाएं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts