Bhamashah honoured: शिक्षा विभाग ने भामाशाहों को ‘शिक्षा श्रीसम्मान’ से नवाजा

Published On

विद्यालयों के शैक्षिक, सहशैक्षिक और भौतिक विकास के लिए योगदान देने वाले 34 भामाशाह सम्मानित

Bhamashah honoured: हनुमानगढ़। जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारम्भिक कार्यालय की ओर से शनिवार को जंक्शन में सूरतगढ़ मार्ग स्थित गुड डे डिफेन्स स्कूल (सैनिक स्कूल) में जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक, विकास गुप्ता, गुलाब सिंवर, एसकेडी यूनिवर्सिटी के चेयरमैन दिनेश जुनेजा, सेवानिवृत्त आईजी गिरीश चावला, सीडीईओ पन्नालाल कड़ेला मंचासीन रहे। Hanumangarh News

समारोह के दौरान अतिथियों की ओर से विद्यालयों के शैक्षिक, सहशैक्षिक और भौतिक विकास के लिए एक लाख रुपए से लेकर 29 लाख 99 हजार 999 रुपए का योगदान देने वाले 34 भामाशाहों को शिक्षा श्रीसम्मान से राजस्थानी साफा व माला पहनाकर, स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र, नारियल प्रदान कर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उन 12 प्रेरकों को भी मंच से सम्मानित किया गया, जिन्होंने भामाशाहों को योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू ने इस आयोजन को सर्वश्रेष्ठ बताते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत 2047 की कल्पना की है।

शिक्षा बहुत बड़ा माध्यम | Hanumangarh News

इसे साकार करने के लिए शिक्षा बहुत बड़ा माध्यम है। विकास, विस्तार और व्यक्तित्व के निखार में शिक्षा एक मजबूत कड़ी है। उस शिक्षा के विकास व सहयोग के लिए भामाशाहों ने सहयोग किया, जो सराहनीय है। दिनेश जुनेजा ने कहा कि शिक्षा विभाग की यह शानदार पहल है। शिक्षा आगे बढ़ेगी तो ही समाज आगे बढ़ेगा। समाज को आगे बढ़ाने में जिन लोगों ने योगदान दिया है, उन्हें प्रोत्साहन देना जरूरी भी है।

इस तरह के आयोजन से समाज में भी अच्छा संदेश जाएगा। आने वाले समय में भामाशाह इससे भी बढ़कर करने के लिए आगे आएंगे। जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारम्भिक च्याणनमल भार्गव ने वर्तमान में राजकीय विद्यालयों में चल रहे प्रवेशोत्सव में अधिक से अधिक नामांकन करवाने व वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी सहयोग करने का आग्रह भामाशाहों से किया। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts