Karva Chauth 2025: दस अक्टूबर को मनाया जाएगा करवा चौथ का पर्व

Published On

अग्रवाल महिला उप समिति की बैठक में हुआ निर्णय

Karva Chauth 2025: हनुमानगढ़। अग्रवाल महिला उप समिति की बैठक शनिवार को जंक्शन स्थित अग्रसेन भवन में हुई। इसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक में करवा चौथ का पर्व दस अक्टूबर को अग्रसेन भवन में सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ मनाए जाने का निर्णय लिया गया। हर साल की तरह इस बार भी करवा चौथ पर सजगृहिणी प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता और सांस्कृतिक गतिविधियां होंगी। महिलाओं के उत्साहवर्धन के लिए आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। Hanumangarh News

बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति अध्यक्ष मिताली अग्रवाल ने कहा कि करवा चौथ केवल व्रत और पूजा का पर्व ही नहीं है, बल्कि यह पारिवारिक एकता, स्नेह और संस्कृति से जुड़ा हुआ उत्सव है। इस पर्व का उद्देश्य दांपत्य जीवन में विश्वास और प्रेम की गहराई को और मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि इस मौके पर विभिन्न खेल, नृत्य एवं मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, ताकि सभी महिलाओं को आपसी मेलजोल का मौका मिल सके।

समिति का प्रयास रहेगा कि यह पर्व सभी महिलाओं के लिए यादगार बने। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने प्रस्ताव का समर्थन किया और आयोजन को सफल बनाने के लिए सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का आश्वासन दिया। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष रीनू बंसल, सचिव अंजली गोयल, उपाध्यक्ष मीना गर्ग, संगठन मंत्री डॉ. शिवानी गर्ग, प्रचार मंत्री ललिता बंसल, सह सचिव प्रीति गुप्ता, विधि मंत्री प्रियंका गोयल तथा सदस्य रेणु गर्ग मौजूद रहीं। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts