18 लाख से बनने वाली पेवर रोड का शिलान्यास

Published On

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। टाउन के वार्ड नंबर 28 स्थित दूधवाल कॉलोनी में करीब 18 लाख रुपए की लागत से बनने वाली पेवर रोड का शिलान्यास सोमवार को नगर परिषद उपसभापति अनिल खीचड़ की ओर से किया गया। इस मौके पर उपसभापति अनिल खीचड़ ने बताया कि फतेहगढ़ रोड से लेकर दूधवाल कॉलोनी तक इस पेवर रोड का निर्माण करवाया जाएगा। इसके अलावा कॉलोनी से लेकर आगे कोहला नहर तक करीब दस लाख रुपए की लागत से सीसी रोड का निर्माण करवाया जाएगा। जिसका टेंडर भी पास हो चुका है।

जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।  शहर के सभी 60 वार्डों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाकर विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। इस मौके पर ठेकेदार नीरज दादरी, सुभाष लोहरा, विनोद जिनागल, लालचंद धांधल, अजय डाबला, हरदीप सिंह, कृष्ण नायक, साधूसिंह, गोकुल, राजीव, भूप श्योराण, लीलूराम, रतिराम, धनराज, अशोक, पुरुषोत्तम, भजनलाल आदि मौजूद थे।

About The Author

Related Posts