70 लाख रुपए की डोडा पोस्त ले जाते तीन तस्कर गिरफ्तार

Published On

70 लाख रुपए की डोडा पोस्त की तस्करी (Smugglers Arrested)

सीकर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में सीकर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार करके उनसे 14 क्विंटल डोडापोस्त बरामद किया है। (Smugglers Arrested) पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि मुखबिर की सूचना पर कल शाम पुलिस दल ने रामगढ़ बाईपास पर एक वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली गयी तो उसमें चूरी के कट्टों के नीचे छुपाकर रखे गए 70 कट्टों में 14 क्विंटल डोडापोस्त बरामद हुआ। इसकी अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपए आंकी गयी है।

  • वाहन में सवार पंजाब के जगजीत सिंह, सोनू सिंह और बिट्टू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।
  • पुलिस ने बताया कि तस्कर डोडा पोस्त कोटा के भवानी मंडी से पंजाब ले जा रहे थे।
  • लंबे समय से कर रहे थे डोडा पोस्त की तस्करी ।
  • तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
  • आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts