ड्रग्स तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

गोलूवाला में हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

Drugs Smugglers Arrested: हनुमानगढ़। गोलूवाला थाना क्षेत्र में पुलिस ने गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए एक युवक को मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 6.46 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार गोलूवाला थाना अधीन कैंचियां चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक लालबहादुर चन्द्र मय टीम गश्त पर थे। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर वार्ड नंबर 12, गोलूवाला सिहागान निवासी नूर मोहम्मद उर्फ धोलू (28) पुत्र रहमत अली मिरासी को रोका गया।

तलाशी लेने पर उसके पास से 6.46 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ गोलूवाला पुलिस थाना में मामला दर्ज किया। प्रकरण की जांच हनुमानगढ़ टाउन पुलिस थाना के उपनिरीक्षक मोहर सिंह को सौंपी गई है। पुलिस टीम में कैंचियां चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक लालबहादुर चन्द्र, कांस्टेबल विक्रमजीत सिंह, राजेश कुमार और युधिष्टर कुमार शामिल रहे। इस कार्रवाई में कांस्टेबल राजेश कुमार की विशेष भूमिका रही। Hanumangarh News

6 किलो से अधिक डोडा पोस्त चूरा सहित एक आरोपी गिरफ्तार | Hanumangarh News

हनुमानगढ़। जिले की पल्लू थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को डोडा पोस्त चूरा सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 6 किलो 482 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार पल्लू थाना प्रभारी सुरेश मील के नेतृत्व में पुलिस टीम रोही गुलाबगढ़ पल्लू क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपीराम (43) पुत्र मंगलाराम भाट निवासी चक 16-17 केएनएन ग्राम पंचायत पिचकराई को पकड़ा गया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 6 किलो 482 ग्राम डोडा पोस्त चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पल्लू थाना में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच रावतसर थाना प्रभारी ईश्वरानन्द की ओर से की जा रही है। पुलिस टीम में थाना प्रभारी सुरेश मील, कांस्टेबल सुनाक अली, हरलाल, ओमप्रकाश और रामकुमार शामिल रहे। Hanumangarh News

About The Author