दो अलग अलग घटनाओं में दो की मौत!

Published On

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जिले में एक व्यक्ति की जहरीली वस्तु गटकने से तो दूसरे की अधिक मात्रा में शराब का सेवन करने से मौत हो गई। इस संबंध में नोहर व गोगामेड़ी पुलिस थाना में मर्ग दर्ज हुई है। नोहर थाना पुलिस के अनुसार सुल्तान (65) पुत्र मोमनराम जाट निवासी नेठराना ने बताया कि उसके भाई राजेन्द्र निवासी नेठराना हाल बड़बिराना ने गुरुवार सुबह करीब सात बजे गलती से कोई जहरीली वस्तु गटक ली। इससे उसके भाई राजेन्द्र की मौत हो गई। जांच एएसआई छोटूराम कर रहे हैं। Hanumangarh News

गोगामेड़ी थाना पुलिस के अनुसार सत्येन्द्र कुमार (34) पुत्र रामकिशन नाई निवासी उतरारा पोस्ट बनवारा तहसील जसराना जिला फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश ने बताया कि उसका भाई अजय कुमार शराब पीने का आदी था। अधिक मात्रा में शराब का सेवन करने से बुधवार को गोगामेड़ी में ब्राह्मण धर्मशाला के पास उसके भाई अजय कुमार की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतक युवक का शव पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। जांच हैड कांस्टेबल बंशीलाल कर रहे हैं। Hanumangarh News

पत्नी ने पीहर पक्ष के साथ मिलकर किया पति के साथ ऐसा काम! 6 पर FIR दर्ज

About The Author

Related Posts