तारीख पेशी बाद लौट रहे बाइक सवार दो व्यक्तियों पर हमला

Published On

गंडासी व लाठियों से वार कर मारी चोटें, एक गम्भीर घायल, आधा दर्जन नामजद

हनुमानगढ़। न्यायालय में तारीख पेशी के बाद घर लौट रहे बाइक सवार दो व्यक्तियों पर रास्ते में दो गाड़ियों में सवार होकर आए कुछ लोगों ने हमला कर दिया। गंडासी व लाठियों से वार कर चोटें मारी। मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इस संबंध में संगरिया पुलिस थाना में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस के अनुसार यूनस अली (40) पुत्र मोहम्मद्दीन निवासी वार्ड पांच, गांव किकरवाली ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि वह मंगलवार सुबह इमरान पुत्र अकबर अली के साथ उसकी तारीख पेशी पर संगरिया न्यायालय में आया हुआ था। Hanumangarh News

तारीख पेशी भुगत कर वह व इमरान मोटर साइकिल पर सवार होकर गांव किकरवाली जा रहे थे। करीब 10.30 बजे चक एक एमजेडी नहर के साथ-साथ कच्चे रास्ते पर पहुंचे तो आगे इमाम बक्श पुत्र मजीद, फिरोज खान पुत्र सूबा सादक, मुस्तफा पुत्र अयूब खां, मोहम्मद सुभान पुत्र हुसैन, राजू पुत्र तुफैल खां व फल्लू पुत्र जाफर दो गाड़ियों, जिनमें एक बोलेरो गाड़ी नम्बर एचआर 06 एजी 3815 थी, जिस पर सरपंच लिखा हुआ था, पर सवार होकर आए। मुस्तफा के हाथ में गण्डासी थी तथा शेष व्यक्तियों के हाथ में लाठियां थीं। मुस्तफा ने आते ही इमरान को जान से मारने की नियत से उसके सिर में गण्डासी से वार कर चोट मारी।

वह उसे बचाने लगा तो इन लोगों ने उस पर भी लाठियां बरसाईं तथा मारपीट करने लगे। मोटर साइकिल तोड़ दिया। उसने शोर मचाया तो आसपास की ढाणियों के लोग आ गए। इन्होंने ललकारा तो ये सभी उन्हें छोड़ कर भाग गए। उसने अपने भतीजे इकबाल मोहम्मद को फोन कर बताया तो वह बोलेरो गाड़ी लेकर आया और उन्हें अस्पताल लेकर गया। इमरान खान ज्यादा चोटें होने के कारण अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश एसआई प्रमोदसिंह के सुपुर्द की है। Hanumangarh News

राजस्थान के रवि प्रकाश मेहरड़ा को डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार

About The Author

Related Posts