2 Died by electric shock : करंट लगने से दो युवकों की मौत

Published On

2 Died by electric shock : हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। टाउन व पीलीबंगा थाना क्षेत्र में करंट लगने से दो युवकों की मौत हो गई। इन घटनाओं के संबंध में टाउन व पीलीबंगा पुलिस थानों में मर्ग दर्ज हुई है। टाउन थाना पुलिस के अनुसार आत्मासिंह पुत्र ज्ञानसिंह कम्बोज निवासी वार्ड दस, ढालिया ने रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि उसका भाई सुखविन्द्र सिंह (35) बुधवार सुबह करीब दस बजे दस एचएमएच स्थित खेत में जमीन में काश्त कर रहा था। काश्त करने के दौरान करंट लगने से सुखविन्द्र सिंह की मृत्यु हो गई। Hanumangarh News

पुलिस ने मृतक युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। जांच एएसआई प्रकाश चन्द स्वामी कर रहे हैं। वहीं सफी खान (22) पुत्र मुस्से खान निवासी माडपुरा तहसील पचपदरा पीएस मडली जिला बालोतरा ने पीलीबंगा पुलिस थाना में मर्ग दर्ज करवाई कि उसकी बुआ के लडक़े बाबू खां (26) पुत्र मोहम्मद खां निवासी माडपुरा तहसील पचपदरा पीएस मडली जिला बालोतरा को बुधवार को गांव रामपुरा में दोपहर करीब एक बजे विद्युत करंट लग गया। इससे बाबू खां की मौत हो गई। जांच एएसआई रामेश्वर लाल कर रहे हैं। Hanumangarh News

BJP MLA Amritlal Meena Passed Away : नहीं रहे भाजपा विधायक और आदिवासी नेता अमृतलाल मीना!

About The Author

Related Posts