केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री बनने के पर भागीरथ चौधरी का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

Published On

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष व केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी शनिवार को सड़क मार्ग से अजमेर पहुंचे। उनका दिल्ली से अजमेर के मध्य जगह-जगह पर भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों, विधायकों व कार्यकर्ताओं ने करीब डेढ दर्जन से भी अधिक स्थानों पर जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया गया। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी सहित अनेक नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। Rajasthan News

मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रेवन्त सिंह राजपुरोहित ने बताया कि भागीरथ चौधरी के हरियाणा-राजस्थान बोर्डर शाहजहांपुर पहुंचने पर किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इसके बाद नीमराणा, बहरोड़, पावटा, कोटपूतली, शाहपुरा, चंदवाजी पुलिया के नीचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भागीरथ चौधरी का साफा पहनाकर, मिठाई खिलाकर व फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।

सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया

भाजपा प्रदेश कार्यालय स्वागत में मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री शैलाराम सारण, प्रदेश महामंत्री रेवन्त सिंह राजपुरोहित, ओ.पी. यादव, डॉ. बलराम दून, प्रदेश उपाध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़, बिरधीचंद चौधरी, खीमाराम चौधरी, दुर्गा हटवाल, रघुवीर सिंह तंवर, प्रदेश मंत्री प्रकाश भाकर, प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, प्रदेश कार्यालय मंत्री सत्येन्द्र त्यागी, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी गुरजन्ट सिंह धालीवाल व जयपुर संभाग संयोजक सुरेश सिंह सिकरोरा, प्रदेश आईटी प्रभारी दीपांशु जैन, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी सूर्यप्रकाश शर्मा, बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष भंवरलाल जांगिड, पाली जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह राठौड़, जोधपुर देहात दक्षिण जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश बिश्नोई सहित मोर्चा के अन्य पदाधिकारी व सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Rajasthan News

जयपुर के 200 फीट बाइपास पर भाजपा किसान मोर्चा सोशल मीडिया के जयपुर संभाग संयोजक सुरेश सिंह सिकरोरा, भाजपा के युवा नेता कर्ण सिंह शेखावत, सोमदत चौधरी, कमल प्रजापत, तेजपाल सीरवी, रवि सोलंकी, नितिन फौजदार, अर्जुन सिंह ने 51किलो की फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद भांकरोटा, बगरू, महला, मोहखमपुरा, दूदू, पडसौली, बांरदसिंदरी, पाटन, किशनगढ़ टोल प्लाजा एवं हरमाड़ा चौराह (किशनगढ़) में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया गया।

अब देश का किसान खुशहाल : केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री

भागीरथ चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि किसान के घर में प्रगति हो, उन्नति हो तभी ये देश खुशहाल बनेगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते ही देश के किसानों के खातों में किसान निधि का रुपया भेज दिया। उन्होंने कहा कि पहले बाजरा, गेहूं, सरसों का जो मूल्य किसान को मिलता था अब वो पीएम मोदी के नेतृत्व में दुगना हो गया है। कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए चौधरी ने कहा कि किसान की मेहनत का पूरा पैसा अब जाकर मिलने लगा है। कांग्रेस के राज में किसान पीड़ित था, उसको फसल का पूरा पैसा नहीं मिलता था। कांग्रेस किसान को बरगलाकर झांसा दे रही थी, लेकिन अब बीजेपी की सरकार आते ही वो पूरी तरह से खुश है। प्रधानमंत्री जल्द ही किसानों के लिए और भी अच्छे काम करने वाले हैं, जिनका पूरा फायदा उन्हें मिलेगा। Rajasthan News

सदर व पीलीबंगा थाना क्षेत्र में दो युवकों ने लगाई फांसी

About The Author

Related Posts