फर्जी टेंडर वोट डालने पर हंगामा, विरोध के बाद किया निरस्त

Published On

अध्यक्ष पद उम्मीदवार पर फर्जी वोट डलवाने का लगाया आरोप

(Fake Tender Vote)

फूडग्रेन मर्चंेटस एसोसिएशन के तीन पदों के लिए मतदान आज

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। टाउन के अनाज व्यापारियों की प्रतिष्ठित संस्था फूडग्रेन मर्चंेटस एसोसिएशन के चुनाव रविवार को होंगे। लेकिन इससे एक दिन पहले शनिवार को टेंडर वोट डालने की अपनाई गई प्रक्रिया के दौरान उस समय हंगामा हो गया जब अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे आशीष हिसारिया गुट के व्यापारियों ने फर्जी टेंडर वोट डालने का आरोप लगाते हुए इस वोट को निरस्त करने की मांग की। बाद में निर्वाचन अधिकारी की ओर से फर्जी टेंडर वोट को निरस्त किए जाने पर व्यापारी शांत हुए। जानकारी के अनुसार 422 सदस्यों वाली फूडग्रेन मर्चंेटस एसोसिएशन अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदान रविवार को सुबह 8 बजे तक शाम 4 तक होगा।

उपाध्यक्ष पद पर संतराम जिंदल व सह सचिव पद पर रमेश काठवाल निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। अध्यक्ष पद के लिए आशीष हिसारिया व रामलाल किरोड़ीवाल के बीच सीधा मुकाबला है। वहीं सचिव पद के लिए विजय गर्ग और अमित कुमार तथा कोषाध्यक्ष के लिए विक्रमजीत संधा और अमित खेड़ा में सीधा मुकाबला है। एसोसिएशन के चुनाव के तहत शनिवार को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक टेंडर वोट डाले जाने का समय निर्धारित था। टेंडर वोट डाले जाने की प्रक्रिया शुरू होने के आधे घंटे बाद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार आशीष हिसारिया पक्ष के व्यापारियों ने 1 टेंडर वोट फर्जी डालने का आरोप लगाते हुए मतदान स्थल पर हंगामा कर दिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts