कंवरसेन गहलोत के निधन पर वसुंधरा की संवेदना

Published On

कंवरसेन का जोधपुर में गुरुवार शाम ह्रदयाघात से निधन हो गया | Kanwarsen Gehlot

जयपुर (एजेंसी)। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत के बड़े भाई कंवरसेन गहलोत (Kanwarsen Gehlot) के निधन पर शोक व्यक्त किया हैं। राजे ने ट्वीटर पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ‘श्री गहलोत के बड़े भाई कंवरसेन गहलोत के निधन का समाचार सुन आहत हूं और एक भाई को खोने का दर्द मैं व्यक्तिगत रूप से समझ सकती हूूँ।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करे। उल्लेखनीय है कि कंवरसेन का जोधपुर में गुरुवार शाम ह्रदयाघात से निधन हो गया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

 

About The Author

Related Posts