विक्रम राठौड़ गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा के सलाहकार जनसंपर्क मनोनीत

Published On

बाँसवाड़ा। गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय (जीजीटीयू) बांसवाड़ा द्वारा जनसंपर्क गतिविधियों को और अधिक प्रभावी और विस्तार प्रदान करने के उद्देश्य से गठित 4 सदस्यी जनसंपर्क सलाहकार मंडल में जनसंपर्क विशेषज्ञ एवं राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (रा.प्र.) आयोग राजस्थान सरकार के जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ को कुलगुरु प्रो.केशव ठाकुर द्वारा सलाहकार जनसंपर्क नामित किया गया है। कुलगुरु प्रो. केशव ठाकुर की अध्यक्षता में गठित इस जनसंपर्क सलाहकार मंडल में जनसंपर्क, मीडिया, शिक्षा तथा सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनुभवी विशेषज्ञों को शामिल किया गया है। Banswara News

सलाहकार मंडल विश्वविद्यालय की हितकारी नीतियों, कार्यक्रमों -विश्वविद्यालय की उपलब्धियों, नवाचारों और शैक्षणिक गतिविधियों को विश्वविद्यालय के हितधारकों और आमजन के मध्य प्रभावी प्रचार -प्रसार के साथ-साथ जनसंपर्क रणनीतियों को सुदृढ़ बनाने में मार्गदर्शन भी प्रदान करेगा। कुलसचिव द्वारा इस आशय के आदेश जारी कर सलाहकार मंडल में जीजीटीयू पीआरओ प्रो. नरेन्द्र पानेरी, प्रो. मनोज पांड्या विभागाध्यक्ष-हिंदी विभाग, डॉ. राकेश डामोर अधिष्ठाता, विधि विभाग को भी नामित किया गया है।

सलाहकार जनसंपर्क विक्रम राठौड़ ने कुलगुरु प्रोफेसर केशव ठाकुर का आभार व्यक्त किया और कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मंशानुरूप विश्वविद्यालय के सशक्तिकरण और मूल्यों में वृद्धि के लिए विश्वविद्यालय की कल्याणकारी नीतियों,उपलब्धियों का प्रभावी ढंग से प्रचार-प्रसार किया जाना आवश्यक है। जिससे हितधारको और जनसंपर्क समुदाय में सकारात्मक संबंधो को गति मिलेगी। वर्तमान परिदृश्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में जनसंपर्क की भूमिका में निरंतर वृद्धि हुई है।

विक्रम राठौड़ गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय के जनसंपर्क सलाहकार के रूप में मीडिया समन्वय एवं प्रबंधन, विश्वविद्यालय की जनकल्याणकारी नीतियों-उदेश्यों के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं इनसे जुड़े विषयों पर विश्वविद्यालय को परामर्श प्रदान करेंगे। गौरतलब है विगत कई वर्षों से जनसंपर्क सलाहकार, विश्वविद्यालय मामलों के विशेषज्ञ, साहित्य और लोक प्रशासन क्षेत्र में अपने उल्लेखनीय सेवाएं प्रदान करने वाले विक्रम राठौड़ उच्च शिक्षा विशेषज्ञ होने के साथ लेखक, साहित्यकार और स्वतंत्र उच्च शिक्षा समीक्षक -विश्लेषक और स्वतंत्र सलाहकार भी है। Banswara News

About The Author

Related Posts