एमएसजी हाईटेक गुरुकुल तारानगर की वुशू व बॉक्सिंग खिलाड़ी सीबीएसई रिजल्ट में छाई

12वीं की छात्रा टीना ने प्राप्त किए 90.60% अंक

Published On

तारानगर (सच कहूँ/बुधराम)। तारानगर के एमएसजी हाईटेक गुरुकुल गर्ल्स स्कूल की छात्रा टीना ने सीबीएसई 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में 90.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने क्षेत्र व गुरुजनों का नाम रोशन किया है। प्रिंसिपल हिमांशु रानी इन्सां ने बताया कि कक्षा12वीं में कुल 24 छात्राएं थी, जिसमें 10 छात्राओं ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक, 4 छात्राओं ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किये है, जबकि 9 छात्राऐं प्रथम श्रेणी से पास हुई इस प्रकार विद्यालय का 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

प्रिंसिपल रानी इन्सां ने बताया कि छात्रा टीना वुशू व बॉक्सिंग की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी हैं। उन्होंने खेलों के साथ-साथ पढ़ाई में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह सिद्ध किया कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त की जा सकती है। प्रिंसिपल ने समस्त छात्राओं को उत्कृष्ट परिणाम हेतु हार्दिक बधाई दी तथा उन्हें जीवन में निरंतर प्रगति करते हुए नई ऊँचाइयों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी सफलताओं का श्रेय पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के प्रेरणादायक मार्गदर्शन को दिया। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके शानदार प्रदर्शन पर शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

About The Author

Related Posts