Punjab

पंजाब में मोहाली, चंडीगढ़ और पटियाला समेत कई ठिकानों पर ईडी की छापामारी
MSG फुटबॉल अकादमी का फुटबॉल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन, चैंपियन बन दर्शकों का दिल जीता
अमृतसर और जालंधर में हुए बम धमाके, पंजाब में भाजपा के चुनावी तैयारियों का हिस्सा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
भाजपा कभी भी आर्थिक तरक्की या विकास पर वोट नहीं मांगती, सिर्फ धर्म और जातिगत विभाजन, नफरत और राष्ट्रीय एकता को तोड़ने की कोशिशों के जरिए चुनाव लड़ती है: हरपाल सिंह चीमा
पंजाब पुलिस के ‘युवा सांझ कार्यक्रम’ ने 2,358 भटके हुए युवाओं की ऑनलाइन पहचान कर उन्हें गैंगस्टरों के प्रभाव में आने से बचाया

70 रुपए के उपर युवक का सिर फोड़ा, गंभीर

होटल संचालक पर मारपीट का आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

Manmohan Picture
Published On

हनुमानगढ़। सदर थाना क्षेत्र के डबलीबास मौलवी गांव में महज 70 रुपए के विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। विवाद के दौरान एक युवक के सिर पर डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Hanumangarh News

पुलिस के अनुसार डबलीबास मौलवी निवासी राजकुमार (43) पुत्र काकूराम ओड ने सदर थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि उसकी गांव के बस स्टैंड पर मोटर साइकिल रिपेयरिंग की दुकान है। उसकी दुकान से कुछ दूरी पर मक्खनराम उर्फ अवि कुमार पुत्र कालाराम ओड नॉनवेज होटल संचालित करता है।

रिपोर्ट में बताया गया कि 5 मई की रात करीब 9 बजे राजकुमार आरोपी मक्खनराम के होटल पर गया था। वहां आरोपी ने उससे पहले के 70 रुपए मांगते हुए कहा कि पहले बकाया राशि चुकाओ। इस पर राजकुमार ने किसी प्रकार का बकाया होने से इनकार कर दिया। आरोप है कि इसी बात को लेकर मक्खनराम ने उसके साथ मारपीट करते हुए थप्पड़ मार दिया। इसी दौरान राजकुमार का पुत्र अजय कुमार मौके पर पहुंच गया।

आरोप है कि मक्खनराम ने अजय कुमार के सिर पर डंडे से वार कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। घटना के समय धन्ना भगत पुत्र हंसराज एवं रामस्वरूप पुत्र रजीराम मौके पर मौजूद थे। घायल अजय कुमार को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डबलीराठान ले जाया गया, जहां से सिर में गंभीर चोट होने के कारण उसे टाउन के राजकीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में घायल युवक के सिर में टांके लगाए गए और उसका उपचार किया गया। पुलिस ने राजकुमार की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल आशुतोष मीणा को सौंपी है। Hanumangarh News

घर में घुसकर हमला, दो जनों के सिर फोड़े

हनुमानगढ़। टाउन थाना क्षेत्र की हरबंस कॉलोनी, नाथांवाली थेड़ी में घर में घुसकर मारपीट करने और महिला व बच्चे को जबरन साथ ले जाने का मामला सामने आया है। टाउन थाना पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी रिपोर्ट में हरबंस कॉलोनी, नाथांवाली थेड़ी निवासी ओमप्रकाश (52) पुत्र हनुमान नायक ने बताया कि 5 मई की रात करीब 9.30 बजे उसके पुत्र मांगीलाल के ससुराल पक्ष के लोग गोरू पुत्र रामप्रताप, मदन पुत्र रामप्रताप निवासी ढाबा झालार सहित 6-7 अन्य लोग बोलेरो गाड़ी में सवार होकर उसके घर पहुंचे।

आरोप है कि घर पहुंचते ही गोरू ने उसके पुत्र मांगीलाल के सिर पर लाठी से वार कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट लगी। वहीं मांगीलाल के साडू जयप्रकाश पुत्र गिरधारी लाल नायक निवासी सुरेशिया, जंक्शन के सिर पर मदन ने लाठी से हमला कर दिया। हमले में दोनों घायल होकर लहूलुहान हो गए।

रिपोर्ट में बताया गया कि जब उसके दूसरे पुत्र सोनू ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। इसके बाद आरोपी उसकी पुत्रवधू सोमा तथा पोते लखन को बोलेरो गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गए। घटना के बाद परिजनों ने घायल मांगीलाल और जयप्रकाश को उपचार के लिए राजकीय जिला चिकित्सालय के ट्रोमा वार्ड में भर्ती करवाया। पुलिस ने ओमप्रकाश की रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच सहायक उप निरीक्षक कृष्णलाल को सौंपी है। Hanumangarh News

उधार के पैसे मांगने पर मारपीट और धमकियों का आरोप

हनुमानगढ़। उधार दिए गए पैसे वापस मांगने पर युवती के साथ मारपीट, धमकी और छीना-झपटी का मामला सामने आया है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर टाउन थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार टाउन की बरकत कॉलोनी निवासी चांदनी पुत्री जोगेंद्र दास ने न्यायालय में इस्तगासा पेश कर आरोप लगाया कि उसकी परिचित बबीता पत्नी श्यामबाबू निवासी बरकत कॉलोनी से उसकी मित्रता थी।

आरोप है कि मित्रता के चलते उसने बबीता को बीमारी के दौरान 10 हजार रुपए तथा बाद में शादी कार्यक्रम के समय 15 हजार रुपए उधार दिए थे। परिवाद में बताया गया कि जब चांदनी ने अपने पैसे वापस मांगे तो बबीता और उसके परिवार के लोगों ने उसे घर बुलाकर मारपीट की, जिससे उसकी पसलियों सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। बाद में राजीनामा होने पर इलाज का खर्च उठाने का आश्वासन दिया गया, लेकिन आरोपियों ने खर्च नहीं दिया।

इस्तगासे में आरोप लगाया गया कि 14 फरवरी 2026 की शाम जब चांदनी दोबारा अपने पैसे मांगने गई तो बबीता, श्यामबाबू, रामबाबू, शंकरदास, पिंटूदास, सीताराम सहित अन्य लोगों ने एक राय होकर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान उससे 5600 रुपए और मोबाइल फोन भी छीन लिया गया। चांदनी ने आरोप लगाया कि बाद में रात के समय पुलिस उसे थाने ले गई, जहां से लौटने के दौरान भी उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसके कंधे में फ्रैक्चर हो गया। साथ ही आरोपियों की ओर से आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकियां देने का भी आरोप लगाया गया है। मामले में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक भूपसिंह को सौंपी गई है। Hanumangarh News

युवक पर चाकू से हमला, देसी कट्टा दिखाकर धमकाने का आरोप

 हनुमानगढ़। लखूवाली गांव में खेल मैदान में खड़े एक युवक पर चाकू से हमला करने, मारपीट करने और देसी कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। टाउन थाना पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी रिपोर्ट में वार्ड नम्बर 4, लखूवाली निवासी अनवर (24) पुत्र शरीफ ने बताया कि 5 मई की शाम करीब 7 बजे वह गांव के खेल मैदान में खड़ा था।

इसी दौरान सदाम उर्फ मकड़ी पुत्र बशीर खान, शमशाद पुत्र मुमताज तथा सदाम उर्फ महाम पुत्र कीमा वहां पहुंचे। आरोप है कि आरोपियों के हाथ में अवैध हथियार थे और उन्होंने आते ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि शमशाद ने उस पर चाकू से वार किया, जिससे उसे चोटें आईं। वहीं आरोपियों ने देसी कट्टा दिखाकर गोली मारने की धमकी भी दी। बीच-बचाव करने पहुंचे फिरोज खान के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान आरोपी उसकी जेब से करीब 1200 रुपए तथा गले में पहनी करीब पांच तोला चांदी की चेन छीनकर ले गए। रिपोर्ट के अनुसार इसी दौरान उसका छोटा भाई सिकंदर उर्फ राजू सब्जी लेकर दुकान से लौट रहा था, जिसे रास्ते में रोककर उसके साथ भी मारपीट की गई। घटना में दोनों भाई घायल हो गए। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक किशोर सिंह को सौंपी गई है। Hanumangarh News

Hanumangarh-Police-Station

About The Author

Related Posts