17.36 ग्राम हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

Published On

पूछताछ में सप्लायर का नाम उजागर

हनुमानगढ़। संगरिया थाना पुलिस ने गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए एक युवक को 17.36 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ के साथ मोटर साइकिल भी जब्त की है। पुलिस के अनुसार संगरिया थाना के कार्यवाहक प्रभारी एसआई प्रमोद सिंह मय पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थे। Hanumangarh News

इसी दौरान संगरिया-सादुलशहर रोड पर एक काले रंग की मोटर साइकिल तेज गति से आती दिखाई दी, जिसका चालक बिना हेलमेट के था। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह घबराकर बाइक मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा, जिस पर संदेह होने पर पुलिस ने उसे रोककर डिटेन किया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम पालाराम (38) पुत्र मुंशीराम बाजीगर निवासी वार्ड 1, गांव मोरजंड सिखान बताया। तलाशी के दौरान उसकी जींस की जेब से एक पारदर्शी प्लास्टिक थैली बरामद हुई, जिसमें मटमैले रंग का मादक पदार्थ मिला। जांच करने पर उक्त पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) पाया गया। पुलिस ने मौके पर ही इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन किया, जिसमें प्लास्टिक थैली सहित कुल वजन 17.36 ग्राम पाया गया।

पूछताछ में आरोपी ने मादक पदार्थ को गुरमीत उर्फ गित्तु पुत्र बलविन्द्र सिंह मजहबी निवासी मोरजंड सिखान से खरीदना बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की मोटर साइकिल भी जब्त कर ली। मामले की जांच उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तलवाड़ा झील थाना प्रभारी जगदीश सिंह को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में सप्लाई चेन से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसआई प्रमोद सिंह, कांस्टेबल रामावतार, ज्वालासिंह व लालसिंह शामिल रहे। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts