सतगुरू से ओड़ निभा गए 45 मैंबर ब्रह्म सिंह इन्सां

Published On

अन्तिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

  • साध-संगत, जिम्मेवार और प्रबंध समिति ने भी जताया शोक

गाजियाबाद (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा के कर्मठ सेवादार उत्तर प्रदेश के 45 मैंबर ब्रहम सिंह इन्सां देर रात सतगुरू से ओड़ निभा गए। उनके निधन पर रिश्तेदारों के अलावा साध-संगत, जिम्मेवारों और डेरा सच्चा सौदा की प्रबंधकीय समिति ने शोक जताया है।

जानकारी के अनुसार ब्रहम सिंह इन्सां उत्तर प्रदेश में साध-संगत सेवा के तहत अयोध्या मंडल में गए थे। देर रात सेवा कार्य के बाद अन्य 45 मैंबर के साथ मारूति बलैनो में घर वापस लौट रहे थे। उनके साथ गाड़ी में चल रहे यूपी के 45 मैंबर टेकराम नागर इन्सां ने बताया कि जब उनकी गाड़ी एक्सप्रैसवे पर चल रही थी, तभी अचानक दूसरी ओर सामने से आ रही मारूति स्विफ्ट कार गाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर उनकी कार के ऊपर आ गिरी। हादसे में ब्रह्म सिंह इन्सां गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे पहले कि उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाते, उन्होंने मौके पर ही शरीर छोड़ दिया और सतगुरू के श्री चरणों में जा विराजे। इस दु:खद घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के साथ-साथ साध-संगत, जिम्मेवारों में शोक व्याप्त हो गया। चिकित्सीय परीक्षण के उपरांत देर शाम उनका पार्थिव शरीर गांव दुहाई लाया गया।

अंतिम दर्शन और संस्कार में पूरे गांव के अलावा हजारों की संख्या में साध-संगत व जिम्मेवार शामिल हुए।

जीवन पर्यन्त सेवा में लगे रहे ब्रह्म सिंह

ब्रह्म सिंह इन्सां जीवन पर्यन्त डेरा सच्चा सौदा में सेवा से जुड़े रहे। वे शाह सतनाम जी आश्रम, बरनावा (उत्तर प्रदेश) में 45 मैंबर कमेटी के बहुत ही कर्मठ सेवादार थे, जो हमेशा मानवता भलाई के कार्यों और आश्रम के सेवाकार्यों को बहुत ही संजीदगी से तवज्जो देते रहे।

पूरा परिवार डेरा सच्चा सौदा का अनथक सेवादार

ब्रह्म सिंह इन्सां पुत्र बाबूराम त्यागी इन्सां निवासी दुहाई जनपद गाजियाबाद के रहने वाले थे। पिछले तीन दशकों से गुरु मंत्र की अनमोल दात लेकर डेरा सच्चा सौदा आश्रम से जुड़े रहे। ब्रह्म सिंह त्यागी के सभी भाई भी डेरा सच्चा सौदा दरबार से जुड़े हुए हैं। ब्रह्म सिंह इन्सां त्यागी अपने पीछे पूरा भरा-पूरा परिवार छोड़ कर गए। उनकी एक पुत्र व एक पुत्री है। ब्रह्म सिंह त्यागी इन्सां के माता-पिता व चारों भाइयों का संयुक्त परिवार इनके साथ ही दुहाई में रहते हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts