फांसी के फंदे पर पेड़ पर लटका मिला युवक, मचा हड़कंप

Published On

फिरोजाबाद । शिकोहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला । मृतक युवक अपनी बाइक से ससुराल गया हुआ था। उसकी पत्नी पिछले एक साल से अधिक समय से मायके में ही रह रही थी । इधर युवक के भूड़ा नहर पुल के निकट पेड़ पर रस्सी के फंदा लटकते देख लोग हैरत में पड़ गए। उसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फीरोजाबाद भेज दिया।

जानकारी के अनुसार सत्यप्रकाश यादव 38 साल पुत्र राम लक्ष्मण निवासी ग्राम छिरमई, एत्मादपुर जिला आगरा की कुछ बर्ष पहले आगरा जिले के ही अंतर्गत ग्राम खुशहालपुर थाना बरहन से विवाह हुआ था। पिछले एक साल से अधिक समय से उसकी पत्नी अपने मायके में रह रही थी। शुक्रवार को युवक का शव शिकोहाबाद क्षेत्र के नहर किनारे भूड़ा पटरी से ग्राम दिखतोली की तरफ जाने वाले रास्ते पर पेड़ पर फांसी के फंदे लटका मिला । उसकी जेब से एक पर्ची निकली , जिस पर मृतक के साले का नंबर लिखा हुआ था। वहीं जिस लाल रंग की पल्सर बाइक से वो ससुराल गए थे, वो गायब है।

About The Author

Related Posts