Arvind Kejriwal: हरियाणा रिजल्ट को देखकर ‘आप’ का ‘विलाप’! ओवर कॉन्फिडेंस को लेकर कही बड़ी बात !

Published On

Haryana Election Result 2024: नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा चुनावों के परिणामों को देखकर मंगलवार को कहा, ‘‘आज के चुनाव से सबसे बड़ी सीख मिली है कि कभी भी अति आत्मविश्वासी न बनें’’। केजरीवाल का यह बयान ऐसे समय आया है, जब हरियाणा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने एग्जिट पोल के नतीजों को झुठलाते हुए कांग्रेस को पटखनी दी है। केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के नगर पार्षदों की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आइए देखें कि हरियाणा में क्या नतीजे आते हैं। इसका सबसे बड़ा सबक यह है कि चुनावों में कभी भी अति आत्मविश्वासी नहीं होना चाहिए। किसी भी चुनाव को हल्के में नहीं लेना चाहिए। हर चुनाव और हर सीट कठिन होती है।’’ Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल की आप हरियाणा में कांग्रेस के साथ चुनाव से पहले गठबंधन करने में विफल रही, क्योंकि उसके द्वारा लड़ी जाने वाली सीटों की संख्या पर असहमति बनी रही। कांग्रेस द्वारा 9 सीटों की मांग ठुकराए जाने के बाद इसने राज्य की कुल 90 सीटों में से 89 पर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ा। मंगलवार को मतगणना के दौरान आप हरियाणा में एक भी सीट नहीं जीत पाई, लेकिन जम्मू-कश्मीर की डोडा विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की। अरविंद केजरीवाल और उनकी आप अब फरवरी 2025 में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। Arvind Kejriwal

Haryana Election Results 2024: भारत की सबसे अमीर महिला ने हिसार में सभी को पछाड़ा, बड़ी लीड के साथ सबस…

About The Author

Related Posts