हथियारबंदों पर जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप

Published On

बुलन्दशहर/स्याना (सच कहूँ न्यूज)। नगर के मोहल्ला मुस्लमानान निवासी महबूब चौधरी पुत्र मुबारिक ने कोतवाली पर तहरीर देकर मोहल्ले (Bulandshahr) के ही दो युवकों पर जबरन घर में घुसकर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार पीड़ित शुक्रवार को अपने घर पर था उसी दौरान मोहल्ला निवासी फैसल व अनस अपने हाथों में तमंचा व धारदार हथियार लेकर जबरन पीड़ित के घर में घुसकर गाली गलौज करने लगे गाली गलौज का विरोध करने पर दोनों युवक मारपीट पर उतारू हो गए पीड़ित ने बताया कि मां को आता देख दोनों युवक जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts