Electric Scooty Theft Case: इलेक्ट्रिक स्कूटी चोरी करने के मामले में एक आरोपी काबू
इलेक्ट्रिक स्कूटी चोरी करने के मामले में एक आरोपी काबू
कैथल (सच कहूँ न्यूज)। Kaithal News: सीवन क्षेत्र से दो इलेक्ट्रिक स्कूटी चोरी की वारदात को मात्र 24 घंटे मध्य सुलझाते हुए एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ द्वारा एक आरोपी को काबू कर लिया। जिसके कब्जे से चोरीशुदा दो इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद की गई है। पहले मामले में 27 सितंबर को थाना सीवन में दर्ज मामले अनुसार गांव ककहेड़ी निवासी सुरजीत सिंह की इलेक्ट्रिक स्कूटी कांगथली बस अड्डा के पास से अज्ञात व्यक्ती चोरी करके ले गया। वहीं 27 सितंबर को ही थाना सीवन में दर्ज दूसरे मामले में गांव सिरटा निवासी बलदेव सिंह की शिकायत अनुसार नमन ट्रेडिंग कंपनी सीवन के पास से अज्ञात चोर उसकी इलेक्ट्रिक स्कूटी चोरी कर ले गए थे। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ टीम ने त्वरित कार्रवाई करते आरोपी ढांड रोड कैथल निवासी गुरजेंट सिंह को काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद कर ली गई हैं।