भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए यूपी के सैकड़ों भाकियू योद्धा, मेहमान नवाजी कर यात्रा को दी विदाई
यूपी में एकता का अनुठा संदेश दे गई भारत जोड़ो यात्रा:अशोक
गाजियाबाद(सच कहूँ /रविन्द्र सिंह)। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आगमन उत्तर प्रदेश में एकता का अनूठा सन्देश दे गई।यूपी के अन्नदाता कहलाए जाने वाले किसान ने अपना भरपूर सहयोग इस यात्रा में दिया। 3 जनवरी 2023 को यूपी में प्रवेश करने वाली भारत जोड़ो यात्रा का भाकियू का पूरा सहयोग रहा। भाकियू ने क्षेत्र में आए सभी यात्रियों का आदर सत्कार करते हुए जरूरी व्यवस्था कर अपना फर्ज बखूबी निभाया।
गाजियाबाद,बागपत, शामली में भाकियू ने यात्रा का भरपूर सहयोग किया पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुख्य ज़िले ग़ाज़ियाबाद ,बागपत और शामली पूरी ताक़त के साथ यात्रा को सफल बनाने के लिए सेकड़ो किसान शामिल हुए।बाहर से आए लोगो की मेहमान नवाजी में किसानों ने बढ़ चढ़कर योगदान किया। इस यात्रा का मुख्य आकर्षण भारतीय किसान यूनियन के कर्मठ योद्धाओं का कांग्रेस के विधि विभाग के साथ मिलकर सेवा भाव के साथ शामिल होना रहा।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के वाइस चेयरमेन के अशोक कुमार के नेतृत्व में ज़िला बागपत के किसानों ने लखनऊ से आए सभी पदाधिकारियों के रहने, खाने तथा वाहनों की व्यवस्था की ।उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा यूपी में एकता का अनूठा सन्देश दे गई। यूपी की जनता ने दिखा दिया कि उनके लिए राष्ट्र ही सर्वोपरी है।
उत्तर प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी विधि विभाग के अध्यक्ष नितिन मिश्रा ने सभी भारतीय किसान युनियन के पदाधिकारियों को यात्रा में शामिल होने के लिए निमन्त्रण दिया था। उनके निमंत्रण पर ज़िला मुज़फ़्फ़रनगर , बागपत,शामली आदि जनपदों से सैकड़ों सम्मानित किसान भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ देश की एकता और अखंडता को मज़बूत करने के लिए शामिल हुए और पूरी ताक़त के साथ मिलकर चलें । यात्रा में भाकियू के चौधरी नरेंद्र पंवार , चौधरी राजेंद्र सिंह, सुधीर सिंह, सुबोध कुमार राजा, सविता गौतम, देवाषीश गौतम , नितिन मिश्रा आदि मौजूद रहे ।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।