भाजपा ने मनाई महर्षि वाल्मीकि की जयंती

Published On

बुलन्दशहर/स्याना (सच कहूँ न्यूज)। भाजपा स्याना मंडल उपाध्यक्ष विक्रांत त्यागी (Vikrant Tyagi) के नेतृत्व में महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में सर्व प्रथम महऋषि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। इस मौके पर जय वाल्मीकि, हर हर वाल्मीकि के आसमान चुम्बी नारे गूंज रहे थे। इस मोके पर विक्रांत त्यागी ने कहा कि आदि कवि महर्षि वाल्मीकि का जन्म त्रेता युग में हुआ था। पौराणिक कथा के अनुसार श्री राम के परित्याग के बाद मां सीता को आश्रम में पनाह देकर उनकी रक्षा की थी और देवी सीता के दोनों पुत्र लव और कुश को ज्ञान प्रदान किया था। Bulandshahr News

रामायण के माध्यम से महऋषि वाल्मीकि ने समाज को मर्यादाओं में बांधा। उन्होंने बताया कि समाज के हर व्यक्ति की क्या मर्यादा है। पति, पत्नी, पिता, पुत्र तथा राजा के क्या कर्तव्य तथा जिम्मेदारियां है और इन सबकी क्या सीमा ये सब महऋषि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से सहेज कर हमे दिया है।इस मोके पर विक्रांत त्यागी, अनिल वाल्मीकि, विजय लोधी, सुरेंद्र जैनवाल, मुकेश भारद्वाज, संजय श्रोत्रीय, मनोज प्रजापति, विपिन प्रजापति, ललित लोधी, पवन त्यागी, बंटी जाटव, रविंद्र राजोरी उपस्थित रहे। Bulandshahr News

यह भी पढ़ें:– Trending News: इस देश में बच्चे पैदा होने हुए बंद, गत तीन माह में डिलीवरी शून्य!

About The Author

Related Posts