Delhi News: दिल्ली चुनाव परिणाम को लेकर भाजपा अध्यक्ष ने कर दिया बड़ा दावा

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Delhi Election 2025: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दावा किया है कि दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनेगी। सचदेवा ने बुधवार को कहा, ‘कई वर्षों का संघर्ष आज खत्म होगा। दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनेगी और विकसित दिल्ली बनाने के लिए आज दिल्ली की जनता वोट करेगी। उन्होंने कहा, ‘दिल्ली में जिस तरह अरविंद केजरीवाल अपनी हार को निश्चित मानकर गुंडागर्दी कर रहे हैं, वह निंदनीय है। कल रात हमने देखा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी का सहयोगी 05 लाख रुपये के साथ पकड़ा गया। आप समझ सकते हैं कि आम आदमी पार्टी का चरित्र क्या है। Delhi News

यह भी पढ़ें:– Viral Fever: बदलते मौसम के बीच अस्पतालों में बढ़ी ओपीडी, वायरल बुखार के मरीज सबसे ज्यादा

About The Author

Related Posts