सीजेआई को क्लीन चिट पर सुप्रीम कोर्ट के बाहर प्रदर्शन

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)।
उच्चतम न्यायालय परिसर में भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच महिला वकीलों (cji-clean-chit) और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई को यौन-शोषण मामले में क्लीनचिट दिए जाने के खिलाफ मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने न्यायमूर्ति गोगोई के खिलाफ पूर्व महिला अधिकारी के यौनशोषण के आरोपों की आंतरिक जांच प्रक्रिया के विरोध में न्यायालय परिसर में नारेबाजी की। मौके की नजाकत को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने महिला प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया और उन्हें मंदिर मार्ग थाने ले जाया गया। न्यायालय परिसर में भारतीय दंड संहिता की धारा 144 लगा दी गई है।
उल्लेखनीय है कि यौन उत्पीड़न मामले में न्यायमूर्ति गोगोई को शीर्ष अदालत की आंतरिक जांच समिति की तरफ से क्लीनचिट मिल गई थी। समिति ने महिला की शिकायत को तथ्यहीन बताया था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts