दामोदर सैनी बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष, एडवोकेट शक्ति सिंघल जिला मंत्री

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कस्बे के मोहल्ला अफगानान निवासी दामोदर सैनी को भारतीय जनता पार्टी का शामली जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि मोहल्ला गुम्बद निवासी एडवोकेट शक्ति सिंघल को जिला मंत्री बनाया गया है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के उपरांत संगठन के शामली जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप के द्वारा घोषित जिला कार्यसमिति में उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन में नियुक्ति पर दोनों पदाधिकारियों के समर्थकों में हर्ष व्याप्त है। शुभचिंतकों व प्रशंसकों के द्वारा सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म के माध्यम से उन्हें शुभकामनाएं ज्ञापित की जा रही है। दामोदर सैनी विगत 15 वर्षों से संगठन में किसी न किसी पद पर बरकरार है। वह विगत कार्यकारिणी में जिला महामंत्री के पद पर आसीन थे। वहीं, एडवोकेट शक्ति सिंघल भी पूर्व में भाजपा के कैराना मंडलाध्यक्ष रह चुके है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– एडवोकेट आलोक चौहान व रोहताश सैनी समेत पांच लोग नगरपालिका के सभासद नामित

About The Author

Related Posts