लोकतंत्र सैनानी चौधरी प्रताप सिंह का निधन

Published On

रविवार को पैतृक गांव लौहरका में राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा अंतिम संस्कार

बुलन्दशहर/औरंगाबाद (सच कहूँ न्यूज)। लोकतंत्र सैनानी चौधरी प्रताप सिंह का शनिवार को लंबी बीमारी के उपरांत मेरठ अस्पताल में निधन हो गया। उनकी आयु 76वर्ष थी। आपात काल में जेल काट कर लोकतंत्र सैनानी का दर्जा प्राप्त चौधरी प्रताप सिंह को अक्सर मास्टर जी के नाम से पुकारा जाता था और वे बेसिक शिक्षा के पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रोफेसर किरन पाल सिंह के बेहद करीबी के रूप में क्षेत्र भर में जाने जाते थे।

मास्टर प्रताप सिंह ने अरसे तक कसबे की रामलीला में भगवान श्री राम का रोल अदा करके खासी लोकप्रियता हासिल की थी यही नहीं बाद में वे श्री रामलीला अभिनय मंडल के प्रमुख डायरेक्टर के रूप में भी रामलीला मंचन में अपना सहयोग देते रहे थे। उनके निधन से कस्बे और उनके समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। मास्टर प्रताप सिंह का अंतिम संस्कार रविवार को उनके पैतृक गांव लौहरका में राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts