डीजल 15 पैसे, पेट्रोल छह पैसे महँगा

Published On

डीजल कोलकाता और मुंबई में 16-16 पैसे महँगा हुआ (Diesel petrol)

नई दिल्ली (एजेंसी)। विदेशों में कच्चे तेल में रही तेजी के बीच देश में (Diesel petrol) पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार दूसरे दिन बढ़े। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन आॅयल कॉपोर्रेशन की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में आज डीजल 15 पैसे महँगा होकर 67.24 रुपये प्रति लीटर हो गया जो 12 सप्ताह का उच्चतम स्तर है। पेट्रोल की कीमत भी छह पैसे बढ़कर 14 दिसंबर के बाद के उच्चतम स्तर 74.74 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गयी। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लंदन क्रूड का वायदा आज 68 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुँच गया।

तीन महीने बाद कच्चा तेल 68 डॉलर के पार निकला है

  • इसके दाम में पिछले कुछ समय से धीरे-धीरे वृद्धि हो रही है
  • जिसका असर घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के साथ ही अन्य पेट्रोलियम उत्पादों पर भी देखा जा रहा है।
  • पेट्रोल की कीमत कोलकाता और मुंबई में भी छह-छह पैसे बढ़कर क्रमश: 77.40 रुपये और 80.40 रुपये प्रति लीटर हो गयी।
  • चेन्नई में यह सात पैसे की तेजी के साथ 77.71 रुपये प्रति लीटर बिका।
  • डीजल कोलकाता और मुंबई में 16-16 पैसे महँगा हुआ।
  • कोलकाता में एक लीटर डीजल की कीमत 69.66 रुपये और मुंबई में 70.55 रुपये रही।
  • चेन्नई डीजल की कीमत 17 पैसे बढ़कर 71.10 रुपये प्रति लीटर हो गई।
  • तेल विपणन कंपनियाँ रोजाना पेट्रोल-डीजल के दाम की समीक्षा करती हैं और हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमत लागू होती है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts