शिक्षा और रोजगार
Kanwar Yatra: कांवड़ मार्ग के निरीक्षण पर निकले जिलाधिकारी, परखी व्यवस्था
कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kanwar Yatra: चार दिन पूर्व शुरू हुई श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी के मद्देनजर डीएम ने यूपी-हरियाणा बॉर्डर तक कांवड़ मार्ग का गहन निरीक्षण किया।उन्होंने कांवड़ यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेकर मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। Kairana News
गुरुवार को जिलाधिकारी रवींद्र सिंह कांवड़ मार्ग के निरीक्षण पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कांवड़ मार्ग पर साफ-सफाई की स्थिति को परखा गया। डीएम कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करते हुए यूपी-हरियाणा सीमा पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने यमुना घाट पर कांवड़ियों के स्नान के लिए की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी की। डीएम ने यमुना घाट पर एनजीओ द्वारा शिवभक्तों के लिए लगाए गए चिकित्सा शिविर में उपलब्ध दवाइयों के बारे में भी पूछा। उन्होंने कांवड़ मार्ग की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के बारे में जानकारी की। Kairana News
डीएम ने यमुना ब्रिज पुलिस चौकी में मॉनिटरिंग के लिए लगाई गई एलसीडी को काफी छोटी बताया। उन्होंने इसे तुरंत बदलने के निर्देश दिए। डीएम ने महिला श्रद्धालुओं के लिए यमुना किनारे बनाए गए चेंजिंग रूम की व्यवस्था भी देखी। जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान इस वर्ष भी काफी कांवड़ियों के क्षेत्र से आवागमन की उम्मीद है, जिसे लेकर सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए है। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता में है। इस दौरान एसडीएम स्वप्निल कुमार यादव, बीडीओ कैराना का अतिरिक्त प्रभार देख रहे सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता राहुल कुमार आदि मौजूद रहे। Kairana News
यह भी पढ़ें:– बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत रैली निकाल किया जागरूक