अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 12 बोर का एक अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमें दर्ज है। Kairana News

सोमवार को एसपी शामली रामसेवक गौतम के निर्देशानुसार आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत तीतरवाड़ा चौकी प्रभारी एसआई पवन कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाए हुए थे। इसी दौरान पुलिस टीम ने जहानपुरा राजबाहे की पुलिया के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से 12 बोर का एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता मुस्तफा निवासी ग्राम तीतरवाड़ा बताया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी अवैध शराब व मादक पदार्थ तस्करी समेत कई मुकदमे दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी का पुलिस ने चालान कर दिया है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– सीज हुए रेत के डंपर को बरामद कर ले गई मवाना पुलिस

About The Author

Related Posts