स्थानातंरण पर न्यायिक अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: जिला बार एसोसिएशन कैराना के अधिवक्ताओं ने स्थानीय न्यायालयों से विभिन्न जनपदों के लिए स्थानांतरित हुए तीन न्यायिक अधिकारियों को कार्यक्रम आयोजित करके भावभीनी विदाई दी। विगत दिनों हाईकोर्ट के निर्देश पर एडीजे(पॉक्सो विशेष) मुमताज अली, एडीजे(एससी/एसटी विशेष) रेशमा चौधरी व सीजेएम प्रतिभा का विभिन्न जिलों में स्थानांतरण हो गया था। Kairana News

सोमवार को जिला बार एसोसिएशन कैराना के अधिवक्ताओं ने बार भवन में कार्यक्रम आयोजित करके स्थानांतरित हुए न्यायिक अधिकारियों को भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। इस दौरान अधिवक्ताओं ने पुष्प मालाएं पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान करके न्यायिक अधिकारियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार अध्यक्ष ब्रह्मसिंह एडवोकेट तथा संचालन महासचिव नसीम अहमद एडवोकेट ने किया। Kairana News

इस अवसर पर एडीजे सीमा वर्मा, एडीजे ऋतु नागर, सिविल जज सीनियर डिवीजन प्रतिभा, सिविल जज सीनियर डिवीजन शहनाज अंसारी, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आशीष, सिविल जज जूनियर डिवीजन ईशा चौधरी न्यायिक अधिकारीगण एवं प्रेमचंद गर्ग, चौधरी शैलेंद्र, राजकुमार चौहान, रामकुमार वशिष्ठ, इंतजार अहमद, शगुन मित्तल, नीरज चौहान, वीरेंद्र सैनी, सलमान अली, रियासत अली, प्रदीप जैन, जयपाल सिंह संजय सिंह आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे। Kairana News

यह भी पढ़ें:– साइबर ठग्गी : बैंक कर्मी बताकर खाते से उड़ाए 5.66 लाख

About The Author

Related Posts