मसूरी की केमिकल फैक्ट्री में आग से हड़कंप, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

गाजियाबाद (एजेंसी)। Ghaziabad Fire News: गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में शनिवार को भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में ऑक्सीजन टैंक फिलिंग, रेज़िन और पेंट से संबंधित कार्य किया जाता है, जिसके चलते आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया।

घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दोपहर करीब 2 बजे प्राप्त हुई, जिसके बाद तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियां मौके के लिए रवाना की गईं। आग की गंभीरता को देखते हुए आसपास के जिलों, जिनमें नोएडा समेत अन्य जनपदों से भी अतिरिक्त दमकल गाड़ियों को बुलाया गया। Ghaziabad Fire News

मौके पर पहुंची दमकल टीमों ने तुरंत आग बुझाने का कार्य शुरू किया, लेकिन फैक्ट्री में मौजूद केमिकल और ऑक्सीजन सिलेंडरों के कारण आग तेजी से फैल रही थी। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में रखे रेज़िन के खाली सिलेंडरों ने भी आग पकड़ ली थी, जिससे स्थिति और अधिक गंभीर हो गई। आग की लपटें काफी ऊंचाई तक उठ रही थीं और दूर से ही धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था।

स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया था, हालांकि प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित कर लिया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। फिलहाल फैक्ट्री परिसर में कूलिंग का कार्य जारी है, ताकि दोबारा आग भड़कने की संभावना को रोका जा सके। Ghaziabad Fire News

गाजियाबाद के चीफ फायर ऑफिसर राहुल पॉल ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे और समन्वय के साथ राहत कार्य चलाया गया। उन्होंने कहा कि आग पूरी तरह बुझने के बाद इसके कारणों की जांच की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Related Posts