मदुरै में आभूषण की दुकान में लगी आग, दो की मौत, दो घायल

Published On

चेन्नई। तमिलनाडु के मदुरै जिले में शनिवार का आभूषण की एक दुकान में भीषण आग लग गई जिसे बुझाने के दौरान राज्य के अग्निशमन एवं बचाव सेवा विभाग के दो कर्मियों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए। चेन्नई पुलिस मुख्यालय से प्राप्त रिपोर्ट में बताया गया कि दक्षिण मासी स्ट्रीट में आभूषण की एक दुकान में आग लगने की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन सेवा दल को आग पर काबू पाने के लिए भेजा गया।

जब दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे थे तब दो मंजिला यह इमारत ढह गयी जिससे चार लोग मलबे में दब गए। उन्हेांने बताया कि इन लोगों को मलबे से बाहर निकालकर गर्वनमेंट राजाजी हॉस्पिटल ले जाया गया जहां दो दमकल कर्मी कृष्णामूर्ति और शिवारासू की उपचार के दौरान मौत हो गयी। अन्य दो घायलों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts