Ek Ped Maa Ke Naam: वन मंत्री ने की 12 जुलाई को एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण करने की अपील
पर्यावरण मंत्री ने अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील
फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Firozabad News: फतेहाबाद रोड स्थित ग्राम शेखपुर निकट प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग फिरोजाबाद में 12 जुलाई को जिले में एक पेड मॉ के नाम - 3.0 कार्यक्रम को लेकर पर्यावरण एवं वन मंत्री अरुण सक्सेना ने ऑनलाइन बातचीत की। इस दौरान जिले में घरातल पर कार्य करने वाली दो सामाजिक संस्थाओ पर्यावरण मित्र तथा शिवा पर्यावरण कृषि महिला उत्थान सेवा समिति के साथ डीएफओ और जिले के वन रेन्जर से अधिक से अधिक पौधे लगाए जाने की अपील की गई है।
साथ ही गांव गांव लोगों को पौधों को लगाकर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु सन्तुलन प्रति जागरूक करने की बात कही। वहीं कहा गया है कि जन आन्दोलन युवाओ, विद्यार्थियों, विभिन्न समूहो, सामाजिक संगठनों, संस्थाएं को जोड़कर 12 जुलाई को पोधारोपण के महायज्ञ में सहयोग दे। इसके बाद कार्यालय के परिसर में ओषधीय एव फलदार पौधा रोपित किये गए। इस मौके पर प्रभागीय निदेशक डॉ भानेन्द्रसिंह, शिवा पर्यावरण संस्था के सचिव डॉ रामप्रकाश गुप्ता, पर्यावरण मित्र के समन्वयक दीपक औहरी, राजीव कुमार, क्षेत्रीय वन अधिकारी अविनाश सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी श्यामू सिह, वन दरोगा सचिन कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
