महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश में कोराेना से सर्वाधिक मौतें

Published On

नयी दिल्ली। महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस (कोविड-19) से मरने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है और इन तीन राज्याें में मृतकों की कुल संख्या 417 हो गयी है जो देश में कोरोना वायरस के कारण हुई कुल मौतों का करीब 64 फीसदी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान 19 और लोगों की मौत के बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 251 तथा गुजरात में यह संख्या 19 बढ़कर 90 हो गयी। मध्य प्रदेश में दो और लोगों की मौत के बाद यह संख्या 76 पर पहुंच गयी है।

  • देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19984 हो गयी है।
  • महामारी के कारण मरने वालों का आंकड़ा 640 तक पहुंच गया है।
  • अब तक 3870 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts