‘हिन्दू और मुसलमान राष्ट्रीय लोकदल के दो मजबूत स्तम्भ’

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

कैराना में रालोद का भाईचारा सम्मलेन आयोजित

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: शनिवार को कस्बे के राष्ट्रीय राजमार्ग-709 एड़ी पर गांव पंजीठ के निकट केंद्र सरकार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) के घटक दल राष्ट्रीय लोकदल के भाईचारा सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास व दूरदराज से काफी संख्या में लोगो ने भाग लेकर सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। सम्मेलन में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे राष्ट्रीय संगठन महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि हिंदू और मुसलमान राष्ट्रीय लोकदल के दो मजबूत स्तंभ है। कहा कि यदि कैराना विधानसभा सीट पर एक बार राष्ट्रीय लोकदल का झंडा गड़ गया, तो उसे उखाड़ पाना आसान नहीं होगा। उन्होंने अपने संबोधन में एक पार्टी के स्थानीय नेता पर जमकर शाब्दिक प्रहार किए। Kairana News

कहा कि उनके पिता को सबसे पहले राष्ट्रीय लोकदल ने ही सम्मान दिया था। वहीं, कार्यक्रम के दौरान आयोजक उस्मान चौधरी को पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का क्षेत्रीय महासचिव नियुक्त किये जाने की भी घोषणा की गई। इस अवसर पर रालोद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष तिलनवाज खान, राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्ध कुमार, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष मारूफ अली, वरिष्ठ नेता विजय कौशिक, ऋषिराज, चौधरी अनवार व राजन जावला आदि मौजूद रहे। पार्टी के शामली जिलाध्यक्ष वाजिद अली ने सम्मेलन में पहुंचे रालोद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। साथ ही, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित जनसमूह को शुभकामनाएं भी दी। भाईचारा सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष सतवीर पंवार ने की। उन्होंने सम्मेलन में मौजूद लोगो से पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की नीतियों पर चलते हुए भाईचारे को बढ़ाने का आह्वान किया। वहीं, रालोद के सम्मलेन को प्रदेश में अगले वर्ष होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले एक अहम राजनीतिक कार्यक्रम के रूप में देखा जा रहा है। Kairana News

About The Author

Related Posts