कैराना में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: पुलिस ने बरनावी के जंगल में छापेमारी करते हुए अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार करके कई बने एवं अधबने शस्त्र व उपकरण बरामद किए गए हैं। जिले में एसपी शामली अभिषेक झा ने आगामी लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस को अपराधों की रोकथाम हेतु निर्देश दे रखे हैं। इसी क्रम में कैराना पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के गांव बरनावी के जंगल में छापेमारी की। Kairana News
जहां पर अवैध शस्त्र फैक्ट्री का संचालन होता पाया गया। इस दौरान मौके पर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जिसने पूछताछ में अपना नाम व पता फग्गन निवासी ग्राम बलवा कोतवाली शामली बताया। वहीं, मौके से 315 बोर के चार तमंचे व एक जिंदा कारतूस, एक अधबना तमंचा, लोहे की चौदह बॉडी, नौ नाल 315 बोर, दो नाल 12 बोर, पांच रेती, प्लास, सिंडासी, वैल्डिंग मशीन आदि बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमें दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत करके उसका चालान कर दिया है।
यह भी पढ़ें:– Delhi News: केजरीवाल के जेल जाते ही, दिल्ली के इस मंत्री ने छोड़ी आप पार्टी