लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की हुई अहम बैठक

Published On

कांग्रेस नेताओं की आलाकमान के साथ अहम बैठक | Congress

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस आला कमान की लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली के पार्टी नेताओं के साथ रणनीति बनाने को लेकर बुधवार को यहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें पार्टी के प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया। पार्टी सूत्रों के अनुसार बैठक में खड़गे के अलावा पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के दिल्ली के प्रभारी महासचिव दीपक बाबरिया, प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी, वरिष्ठ नेता अजय माकन, संदीप दीक्षित सहित कई प्रमुख नेता शामिल हुए। Congress

खड़गे ने भी इस संबंध में जानकारी दी और कहा, ‘लोक सभा चुनाव के मद्देनजर, आज दिल्ली कांग्रेस के नेताओं के साथ मंत्रणा हुई है। दिल्ली कांग्रेस का नवसंचार हमारी प्राथमिकता है, जिसमें सभी नेताओं और कार्यकतार्ओं की सहभागिता जरूरी है। हमने दिल्ली को समृद्ध और खुशहाल बनाया था, आगे भी दिल्ली के लोगों के लिए हमारा संघर्ष जारी है। गांधी ने भी कहा ‘कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में आज दिल्ली कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक हुई। कांग्रेस पार्टी दिल्ली के लोगों की आवाज बुलंद करने और प्रदेश की तरक्की के लिए हर कदम उठाने के लिए समर्पित है।

About The Author

Related Posts