किसान जागृति ट्रस्ट का अनाथ बच्चों के लिए दस हजार का योगदान

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)।Kairana News: किसान जागृति ट्रस्ट के द्वारा तीन अनाथ बच्चों की शिक्षा के लिए दस हजार रुपये का योगदान किया गया है। ट्रस्ट के पुनीत कार्य की लोगो ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की है। गुरुवार को किसान जागृति ट्रस्ट के पदाधिकारी व कार्यकर्ता ट्रस्ट के अध्यक्ष मैनपाल चौहान के नेतृत्व में गांव जसाला में पहुंचे। जहां पर उन्होंने अनाथ बच्चों लक्षित, आरुष व मिश्री के शिक्षण कार्य हेतु दस हजार रुपये का योगदान दिया। योगदान राशि तीनों बच्चों के बीमार संरक्षक प्रदीप सिंह को सौंपी गई। ट्रस्ट के द्वारा किये गए पुनीत कार्य की गांव के लोगो ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की है। वहीं, बच्चों के संरक्षक ने भी आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर ट्रस्ट के सचिव सुरेंद्रपाल सिंह तथा सतगामा के थांबेदार अनिल चौधरी, पूर्व जिपं सदस्य जवान सिंह, बाबू ईशम सिंह, राजपाल सिंह बलवा, रामपाल सिंह बलवा, भंवर सिंह, मैनपाल आढ़ती, रमेश, टीनू आदि मौजूद रहे। Kairana News

यह भी पढ़ें:– ऊंचागांव में टीबी जांच शिविर आयोजित, छह संदिग्ध मरीज मिले

About The Author

Related Posts