लोकसभा चुनाव: शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में हुए शामिल, पटना साहिब सीट से लड़ेगे चुनाव

Published On

भाजपा लोकशाही से आ गई तानाशाही में: शत्रुघ्न

नई दिल्ली (एजेंसी)। मशहूर फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा शनिवार को भारतीय जनता पार्टी छोडकर कांग्रेस में शामिल हो गये और पार्टी ने उन्हें बिहार की पटना साहिब लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पिछले चुनाव में वह इसी सीट से भाजपा के टिकट पर जीते थे। सिन्हा ने शनिवार को यहां कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी महासचिव के. सी. वेणुगोपाल, पार्टी मीडिया विभाग के प्रमुख रणदीपसिंह सुरजेवाला, पार्टी के बिहार के प्रभारी शक्तिसिंह गोहिल और बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा की मौजूदगी में कांग्रेस की औपचारिक सदसयता ग्रहण की।

इस मौके पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में श्री सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी में सिर्फ एक व्यक्ति की ‘तानाशाही’ चल रही है जो किसी और की बात नहीं सुनते हैं इसलिए उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया। सिन्हा ने कहा कि भाजपा में उन्होंने नानाजी देशमुख जैसे प्रखर राजनीतिज्ञ से राजनीति सीखी और अटल बिहारी वाजपेई जैसे बड़े नेता के साथ काम किया। भाजपा जिन लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, जसवंतसिंह, यशवंत सिन्हा जैसे दिग्गजों के मार्गदर्शन में आगे बढी आज उन्हीं सब बड़े नेताओं को निष्क्रिय मार्गदर्शक मंडल में डाल दिया गया है।

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts