मोदी ने 109 जैव-सशक्त फसल किस्में जारी की

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने रविवार को उच्च उपज देने वाली, जलवायु अनुकूल और जैव-सशक्त विभिन्न फसलों की 109 किस्में जारी की। इस अवसर पर श्री मोदी ने किसानों और वैज्ञानिकों से बातचीत भी की। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर भी मौजूद रहे। मोदी ने 61 फसलों की 109 किस्में जारी की। इनमें 34 खेत की और 27 बागवानी फसलें शामिल हैं। खेत की फसलों में बाजरा, चारा फसलें, तिलहन, दलहन, गन्ना, कपास, फाइबर और अन्य फसलों सहित विभिन्न अनाजों के बीज जारी किए। बागवानी फसलों में फलों, सब्जियों, बागान फसलों, कंद फसलों, मसालों, फूलों और औषधीय फसलों की विभिन्न किस्में जारी हुई। प्रधानमंत्री ने कहा कि नयी फसल किस्म से कृषि में मूल्‍य संवर्धन होगा। New Delhi

उन्होंने मोटे अनाज का उल्‍लेख किया और कहा कि लोग पोषक खानपान की ओर आकर्षित हो रहे है। मोदी ने प्राकृतिक खेती के लाभों के बारे में बात की और कहा कि आम जनता का जैविक कृषि पर भरोसा बढ रहा है। उन्‍होंने कहा कि लोग जैविक खाद्य पदार्थों का उपभोग कर रहे हैं और इनकी मांग करते है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्रों को नई किस्‍मों के बारे में किसानों को जानकारी देने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। मोदी ने नई फसल किस्‍म विकसित करने के लिए वैज्ञानिकों की सराहना की। New Delhi

कार्यक्रम में शामिल किसानों ने कहा कि नई किस्‍मों से उनके खर्चों में कमी आएगी और पर्यावरण पर सकारात्‍मक प्रभाव पडेगा। किसानों ने प्राकृतिक कृषि को बढावा देने के लिए सरकार के प्रयासों की सराहना की। उन्‍होंने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र की जागरूकता बढाने में महत्‍वपूर्ण भूमिका है। वैज्ञानिकों ने बताया कि वे प्रधानमंत्री के सुझावों के अनुरूप काम कर रहे है। बाद में केंद्रीय कृषि और किसान कल्‍याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संवाददाताओं से कहा कि आज किसानों के लिए ऐतिहासिक दिन है जब 61 फसलों की 109 किस्‍में जारी की गई हैं। उन्‍होंने कहा कि इनसे किसानों की आय बढेगी, पैदावार में इजाफा होगा और लागत घटेगी। चौहान ने कहा कि इन फसलों के बीज जलवायु अनुकूल है और खराब मौसम में भी बेहतर पैदावार दे सकते हैं। उन्‍होंने बताया कि ये किस्‍में पोषक तत्‍वों से भरपूर हैं। New Delhi

यह भी पढ़ें:– Brazil plane crash: ब्राजील में बहुत बड़ा हादसा, विमान क्रेश, सवार सभी लोगों की मौत!

About The Author

Related Posts