बच्चियों की मौत व आग से महिला के झुलसने के प्रकरण में सास गिरफ्तार

दो बच्चियों की दर्दनाक मौत मामले में सास पर हत्या का आरोप, सास गिरफ्तार

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: छह दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में घर में आग लगने के प्रकरण में पुलिस ने झुलसी महिला की सास को गिरफ्तार किया है। घटना में दो मासूम बच्चियों की दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई थी।

विगत 07 मई को कस्बे के मोहल्ला आलदरम्यान में स्थित जसविंदर उर्फ जस्सी के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई थी, जिसमें उसकी पत्नी अनिता गम्भीर रूप से झुलस गई थी, जबकि कमरे में मौजूद दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई थी। पुलिस ने दोनों मासूम बालिकाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों बच्चियों की मौत की वजह दम घुटना बताया गया था।

आग में झुलसी महिला का दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में उपचार चल रहा है। झुलसी महिला के भाई राहुल निवासी ग्राम कंडेरा जनपद बागपत ने अपनी बहन की सास ईश्वरी निवासी मोहल्ला आलदरम्यान कस्बा कैराना के खिलाफ स्थानीय कोतवाली पर हत्या, जानलेवा हमला व दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार को कोतवाली पुलिस ने मुकदमें में नामजद आरोपी महिला ईश्वरी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

Kairana News (6)

About The Author

Related Posts