पुंछ में पाकिस्तानी सैनिकों ने की गोलीबारी

Published On

जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्षविराम का फिर उल्लंघन करते हुए सोमवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सुबह करीब 10.20 बजे सीमा पार से पाकिस्तानी सैनिकों ने मनकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर अकारण गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। भारतीय सैनिकों ने भी इस कृत्य का माकूल जवाब दिया। कल रविवार को भी पुंछ जिले में पाकिस्तानी सैनिकों ने गोलीबारी की थी।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts