डीएनए जांच को भेजा दुष्कर्म के आरोपी का सैंपल

Published On

कैराना। (सच कहूँ न्यूज) तीन दिन पूर्व महिला को लिफ्ट देने के बहाने दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का डीएनए सैंपल लेने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपने दो बच्चों के साथ बीते रविवार को कैराना के लिए आ रही थी। तभी रास्ते में कार सवार युवक ने उसे लिफ्ट देने के बहाने बैठा लिया था। आरोप है कि जंगल में ट्यूबवेल पर बने कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। जबकि वारदात के दौरान आरोपी के दो साथी पहरे पर खड़े रहे।

यह भी पढ़ें:– घर में शार्ट-सर्किट से लगी आग, दिव्यांग महिला जिंदा जली

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी की कार को कब्जे में ले लिया था तथा पीड़िता की ओर से मुख्य आरोपी शहजाद के नामजद और दो अज्ञात के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। पीड़िता का मेडिकल कराते हुए कोर्ट में उसके बयान भी दर्ज कराए गए थे। बुधवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी शहजाद निवासी गांव जहानपुरा को अलीपुर रोड ईंट भट्ठे के निकट से गिरफ्तार कर लिया। डीएनए जांच हेतु आरोपी का सैंपल भी लिया गया। वहीं, पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts