आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

Published On

प्रतापपुर मेरठ केस में थी आजीवन कारावास की सजा

  • दूसरे सहारनपुर के मामले में 10 वर्ष कैद और दस हजार का अर्थदंड लगाया गया था

नोएडा। (सच कहूँ/जगदीश शर्मा) थाना ईकोटेक प्रथम क्षेत्र के लुकसर जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 58 वर्षीय एक कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कैदी को 2 अप्रैल 2023 में ही सहारनपुर (Saharanpur) जेल से गौतम बुध नगर जेल भेजा गया था और वह आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।

थाना ईकोटेक प्रथम की थाना प्रभारी सरिता मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद गौतम बुध नगर की लुकसर जेल में 2 अप्रैल वर्ष 2023 में सहारनपुर जेल से कैदी को यहां भेजा गया। उन्होंने बताया कि कैदी प्रवीण कुमार 58 वर्ष पुत्र धर्मपाल निवासी गांधी कॉलोनी बाबा लाल दास रोड जिला सहारनपुर थाना परतापुर मेरठ (Meerut) मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। और उस पर दूसरा मामला सहारनपुर के में 10 वर्ष की सजा और 10 हजार रुपए का जुर्माना हुआ था। उसे सहारनपुर से 2 अप्रैल वर्ष 2023 में जनपद गौतम बुध नगर की जेल में भेजा गया था।

13 अप्रैल को उसकी तबीयत खराब होने पर उसे इलाज के लिए राजकीय आयुर्वेदिक संस्थान भेजा गया ।

जहां रविवार सुबह 11:00 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। और मृतक के परिजनों को जानकारी दे दी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts