बारिश का कहर ….जलमग्न हुई धरती

Published On

हरियाणा में बारिश से गर्मी से मिली राहत

  • 72 घंटे, 3 राज्य, 93 की मौत
  • भारतीय सेना, नेवी व एयरफोर्स के जवान राहत कार्यों में जुटे
  • बाढ़ के हालात का जायजा लेने आज वायनाड जाएंगे राहुल गांधी

नई दिल्ली। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में कुछ स्थानों पर भारी बारिश से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सरसा, फतेहाबाद, हिसार में शनिवार को बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। उधर केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र में बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। पिछले 72 घंटों में तीनों राज्यों में 93 जानें जा चुकी हैं। बाढ़ और बारिश से केरल में इस मॉनसून के दौरान 42 लोगों की मौत हो चुकी है। केरल के वायनाड और मलप्पुरम में भूस्खलन के चलते 40 लोग अभी भी फंसे हैं जिससे मौत का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका है। यहां खराब मौसम के कारण रेस्क्यू आॅपरेशन बाधित हो रहा है। रेस्क्यू आॅपरेशन में सेना और एनडीआरएफ की मदद ली जा रही है। तमिलनाडु में भी बारिश के चलते 5 की मौत हो चुकी है। भारतीय सेना, नेवी और एयरफोर्स के जवान राहत कार्य में जुटे हैं। बाढ़ प्रभावित चार राज्यों के 16 जिलों में 123 रेस्क्यू टीमें फंसे हुए लोगों को मदद पहुंचा रही हैं।

About The Author

Related Posts